खुदकुशी, आत्महत्या, सुसाइड… शब्द पढ़ने में सामान्य भले ही लगे मगर यह दिलों दिमाग में चुभता है। सुसाइड करने के पीछे जो वजहें सामने आती हैं वह वाकई दिल को झकझोर देने वाली होती हैं मगर किसी भी इंसान को किसी भी कीमत पर यह कदम नहीं उठाना चाहिए। जिंदगी में भले ही कितनी ही परेशानियां क्यों ना आ जाए, उसका सामना कीजिए। लोगों से मदद मांगिए मगर किसी भी कारणवश यह रास्ता मत चुनिए।

आए दिन खुदकुशी से जुड़ी खबरों से हमारा सामना होता है, जिसे हम पढ़ते हैं अफसोस करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। खबरों का क्या है, ये हर रोज बदलतीं रहती हैं मगर जिनके ऊपर बीतती हैं वे ही इसे समझ सकते हैं। छोड़कर जाने वाला तो चला जाता है मगर उसके पीछे छूटे लोग हर पर तिल-तिल कर मरते-जीते हैं, अफसोस करते हैं कि काश ये कर लिया होता काश वो कर लिया काश उसे रोक लिया होता। गुजरात के भावनगर से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी दो बेटियों के साथ खुदकुशी की कोशिश की है।

महिला ने अपनी दोनों बेटियों के शरीर पर तेल छिड़का और फिर खुद को भी आग लगा लगी। बेटियां जो उसके दिल का टुकड़ा दीं उसने अपने ही हाथों से उनके शरीर पर में आग लगा दिया, इतना ही नहीं इसके बाद वह भी जीना नहीं चाहती थी इसलिए उसने खुद को भी आग के हवाले कर दिया। हालांकि किस्मत अच्छी रही कि आस-पास के लोगों ने आग की लपटे देखीं उन्हें बचाने की कोशिश की। लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जानकारी मिली है कि दोनों बेटियां बुरी तरह झुलस गई हैं , मां की भी हालत नाजुक है। अब पता नहीं उनकी जान बचेगी या नहीं। लोगों का कहना है कि किसी मां के लिए ऐसा करना बेहद मुश्किल है, किसी मां को यह दिन न देखना पड़े।

दरअसल, भावनगर शहर में सामूहिक आत्महत्या के प्रयास की घटना सामने आने के बाद हंड़कंप मच गया है। भावनगर के पास हताब गांव है, यहां एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला ने अपनी 4 साल और 9 साल की बेटियों को जलाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मां ने खुद ही अपनी दोनों बेटियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और आग लगा ली।

क्या है सुसाइड करने के पीछे की वजह?

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए, आनन-फानन में वे मां और दोनों बेटियों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। फिलहाल तीनों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीनों का इलाज चल रहा है, अभी हालत नाजुक है।
घटना के बाद पुलिस टीम भी पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक पता चला है कि बेघर होने के कारण महिला ने यह कदम उठाया। महिला की दो बेटियां है, जानकारी के अनुसार, उनके पास रहने के लिए घर नहीं है इस कारण उन्हें बहुत पेरशानी होती है। हालांकि, पुलिस ने मामले में कई एंगल से जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि महिला बेघर होने के कारण परेशान थी और इसी वजह से उसने सुसाइड का रास्त चुना।

Vlogger Murder in Bengaluru: बेंगलुरु में व्लॉगर की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। व्लॉगर माया गोगोई असम की रहने वाली थी। वह अपने कथित बॉयफ्रेंड आरव हरनी के साथ 23 नवंबर को सर्विस अपार्टमेंट में रहने के लिए आई थी।