Cow Slaughter in Gujarat: गुजरात के भरूच से मानवता को शर्मसार करे वाला मामला सामने आया है। यहां 6 लोगों को कथित तौर पर गर्भवती गाय को चुराने, उसका वध करने और उसका मांस खाना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पुलिस अधियारियों ने ये जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

जानकारी अनुसार घटना दिवाली (31 अक्टूबर) के दिन हुई जब गाय के मालिक कमलेश अहीर ने उसे एकसाल गांव में अपने घर के पास एक पेड़ से बांध दिया था। ऐसे इसलिए क्योंकि वो चलने में असमर्थ थी। हालांकि, उस शाम बाद में कमलेश को पता चला कि उसकी गाय गायब है और उसने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को दिए अपनी शिकायत में कमलेश ने बताया कि वो और उसके पिता गाय की तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि पड़ोसी गांव के कुछ लोग गाय को ले गए हैं। गांव में जाकर देखा तो उन्हें गाय के अवशेष मिले, जिन्हें उन्होंने जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया।

पड़ोसी गांव के छह लोगों ने घटना को दिया अंजाम

कमलेश ने घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान पड़ोसी गांव के सरफराज मंसूरी, वसीम मंसूरी, मुबारक मंसूरी, सोहेब मंसूरी और रिजवान मंसूरी के रूप में की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अजय राठौड़ नाम के शख्स ने गाय को ले जाने में आरोपियों की मदद की है।

शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंडिया टुडे ने भरूच के पुलिस उपाधीक्षक के हवाले से बताया कि आरोपियों का चोरी का इतिहास रहा है और इस घटना के पीछे का मकसद कथित तौर पर गाय को मारना और उसका मांस खाना था।

आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के संभल जिले से गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया था। जिले के कैला देवी इलाके में एक गाय को ट्रैक्टर हैरो से बांधकर एक शेड में घसीटने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर