बिहार के गया से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पर आरोप है कि वह दूसरी शादी करने पहुंचा था। जैसे ही यह बात लड़की वालों को पता चली कि शख्स की यह दूसरी शादी है तो वे गुस्सा गए। इसके बाद उन्होंने दूल्हे की स्टेज पर ही जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान लोगों को यह भी पता चला कि दूल्हा गंजा है और नकली बाल लगाकर दूसरी शादी करने पहुंचा था। अब घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्टेज पर ही शुरू हुई पिटाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर सज-धज कर बैठा है। उसने सेहरा पहन रखा है। इसी बीच उसकी असलियत लड़की वालों को पता चल जाता है। वे स्टेज पर आते हैं और दूल्हे को बंधक बना लेते हैं। इसके बाद एक बुजुर्ग दूल्हे की पिटाई शुरू कर देते हैं। वहीं कुछ लोग दूल्हे की बचाने की कोशिश भी करते हैं।

दुल्हन के उड़े होश

नेटवर्क 18 की खबर के अनुसार, जब दूल्हे की सच्चाई दुल्हन को पता चलती है तो उसे यकीन नहीं हुआ। धोखाधड़ी के बारे में जानकर उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि वह शुक्र मनाती है कि उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। वहीं कुछ लोग दूल्हे से कहते हैं कि दूसरे गांव में होते तो तुम्हारा बुरा हाल होता। यहां तो तुम बच गए।

सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हे को समझ आ जाता है कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं है। वह बार-बार लोगों से माफी मांगता है। वह गिड़गिड़ा रहा है। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि इसे बंधक बनाकर इसके बाल बाल मुंडवा दो। इसी बीच लोगों का पता चलता है कि उसके सिर पर बाल नहीं है। उसने नकली बाल लगाए हैं।

इसके बाद वहां मौजूद लोग उसके बाल खींच लेते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा बना शख्स शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इकबाल नगर का रहने वाला है। वह पहली पत्नी के होते हुए जिले के डोभी प्रखंड के बजौरा में दूसरी शादी करने गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।