तेलंगाना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादी इसलिए टूट गई क्योंकि सगाई के बाद लड़के वालों को खाने में मटन की नल्ली नहीं मिली। उसे इन्होंने अपने सम्मान से जोड़कर देखा और शादी तोड़ दी। दरअसल, सगाई के बाद खाने के मेनू में नॉनवेज भी शामिल थी। जिसमें मटन भी था। हालांकि जब लड़के वाले खाने गए तो देखा कि मटन की नल्ली नहीं थी। इसे देखकर लड़के वाले नाराज हो गए। इस बात को लेकर बहस हो गई जो देखते ही देखते लड़ाई में बदल गई। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि शादी टूट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की मगर लड़के वाले नहीं माने और शादी टूट गई।

सगाई के बाद टूटी शादी

रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन निज़ामाबाद की रहने वाली है जबकि दूल्हा जगतियाल में रहता है। नवंबर में ही दुल्हन के घर पर दोनों की सगाई हुई थी लेकिन कुछ ही समय बाद शादी कैंसिल हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के रिश्तेदारों के लिए मांसाहारी भोजन की व्यवस्था की थी। सगाई समारोह के बाद जब मेहमानों ने बताया कि मटन की नल्ली नहीं परोसी जा रही है तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस पर दुल्हन के परिवार ने कहा कि खाने में मटन की नल्ली को शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने समझौता के लिए किया प्रयास

किसी ने मामले की जानकार पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दूल्हे के परिवार को लड़ाई को सुलझाने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि लड़की वालों ने उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि दुल्हन के परिवार ने जानबूझकर उनसे यह बात छिपाई की खाने के मेनू में मटन नल्ली नहीं है। आखिरकार लड़के के परिवार ने शादी कैंसिल कर रही।

घनटा के बारे में जानने पर कई लोगों ने कहा कि यह घटना एक फेमस तेलुगु फिल्म की कहानी से मिलती जुलती है। मार्च में रिलीज़ हुई ‘बालागम’ में दिखाया गया था कि दो परिवारों के बीच मटन नल्ली को लेकर विवाद के बाद एक शादी कैंसिल कर दी गई थी।