कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिस पर हमें आसानी से भरोसा नहीं होता। ये घटनाएं जिनके साथ होती हैं वही इस तकलीफ को समझ सकते हैं। हाल ही में लखनऊ में कुछ इसतरह की ही एक घटना घटी है। यहां एक दूल्हे ने शादी वाले दिन दुल्हन को मिलने बुलाया और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने लड़की का गला तब तक दबाए रखा जबतक उसकी मौत ना हो गई। मामले का जब खुलासा हुआ तो इलाके में सनसनी फैल गई।
लव मैरिज होनी थी
हैरानी कि बात यह है कि लड़का अपनी प्रेमिका से लव मैरिज कर रहा है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। अपनी बेटी की खुशी के लिए कोमल के माता-पिता उसका राहुल से शादी कराने के लिए राजी हुए थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी की खुशियां कुछ पल की मेहमान हैं। लड़की को हल्दी लग चुकी थी। उसने अपने हाथों में अपने दूल्हे का नाम मेहंदी से लिखा था। वह अब बस इस बात का इंतजार कर रही थी कि कब उसका प्रेमी बारात लेकर आएगा और उसे अपने साथ ले जाएगा मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था।
लड़के ने पार्लर के बहाने बुलाया
शादी वाले दिन लड़के ने दुल्हन को ब्यूटी पार्लर ले जाने के नाम पर बुलाया। लड़की अपने प्रेमी पर भरोसा करती थी। वह शादी के खुशी में बावरी हो रखी थी। उसने प्रेमी की बात मान ली औऱ उससे मिलने चली गई। उसने इस बात की जानकारी अपने घऱवालों को दे दी। जब लड़की अपने प्रेमी से मिली तब उसने कहा कि चले तुम्हें पिकनिक स्पॉट घुमाकर लाता हूं। लड़की उसके साथ चल दी। वहीं पर लड़के ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लड़के ने लड़की की लाश को कुकरैल जंगल में ठिकाने भी लगा दिया। इधऱ जब काफी देर तक लड़की घर नहीं लौटी तो माता-पिता को उसकी चिंता होने लगी। लड़की फोन नहीं उठा रही थी। काफी इंतजारक करने के बाद परिजनों ने महानगर थाने में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने जब लड़की की कॉल डिटेल निकाली तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़की के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि लखनऊ महानगर क्षेत्र में अपनी शादी वाले दिन एक लड़की घर से बाहर निकली थी और फिर नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन किया तो पाया कि जिस लड़के से लड़की की शादी होने वाली थी उसी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी का कहना है कि वह लड़की से शादी नहीं करना चाहता था इसलिए उसे जान से मार डाला।
तीन साल पहले हुई थी मुलाकात
असल में पुराना महानगर घोसियाना के रहने वाले गुब्बारा विक्रेता संजय कुमार कश्यप की 22 साल की बेटी कोमल रायबरेली के रहने वाले राहुल से प्यार करती थी। राहुल कुर्सी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। दोनों की मुलाकात करीब तीन साल पहले हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। कोमल अब राहुल से शादी करना चाहती थी। दोनों की 4 मई को शादी होने वाली थी मगर राहुल के घऱवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। राहुल के घऱवाले और रिश्तेदार इस शादी में शामिल नहीं हो रहे थे। राहुल भी यह शादी नहीं करना चाह रहा था वह सिर्फ कोमल के दबाव बनाने की वजह से राजी हुआ था। शादी वाले दिन उसका इरादा बदल गया औऱ उसने कोमल को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली। कोमल को जान से मारने के बाद वह ऐसे रहा जैसे उसे कुछ पता ना हो। जब कोमल घर नहीं गई और उसके माता-पिता ने राहुल को फोन किया तो उसने कहा कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता।
पुलिस ने की लापरवाही
लड़की के परिजनों ने कहा कि जब हमने बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी तब उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद हमने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लगातार कई पोस्ट डाले। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। जब पुलिसे ने कोमल की कॉल डिलेट निकाली तो आखिरी फोन राहुल को गया था। राहुल ने कोमल को सुबह 8 बजे फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने राहुल को हिरासत में लिया। पूछताछ में राहुल ने कबूल कर लिया कि उसने कोमल की हत्या की है। उसने कहा कि वह यह शादी नहीं करना चाहता था। इसलिए कोमल को पार्लर के बहाने महानगर घोसियाना बुलाया और पिकनिक स्पॉट ले जाकर उसकी हत्या कर दी।