मध्य प्रदेश के कटनी स्थित एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल का चपरासी छात्रों को थप्पड़ मारता व बाल पकड़कर घसीटता नजर आ रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लिया और विकास खंड शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद चपरासी को सस्पेंड कर दिया गया।
यह है वीडियो में: सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें चपरासी बेंच पर बैठा हुआ और उसने छात्रों को फर्श पर बैठा रखा है। वह छात्रों को एक-एक बुलाता है और उन्हें थप्पड़ मारता है। इसके बाद वह बाल पकड़कर उन्हें घसीटता है। साथ ही, छात्रों को धमकाता है कि वह दूसरे बच्चों के सामने भी उन्हें पीटेगा।
National Hindi News, 03 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में शिक्षा विभाग: इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने चपरासी जय प्रकाश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। इस संबंध में कटनी के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जय प्रकाश बच्चों के साथ ज्यादती कर रहा है। उसे किसी भी बच्चे को पीटने का अधिकार नहीं है। चपरासी के खिलाफ मध्य प्रदेश सिविल सर्विस रेगुलेशन 1965 और एमपी सिविल सर्विस रूल्स 1966 के नियम-9(ए) के तहत कार्यवाही की जाएगी।
Bihar News Today 3 August 2019: बिहार से संबंधित हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
2010 में शारीरिक दंड पर लगा था प्रतिबंध: बता दें कि भारत में सरकार ने 2010 में शारीरिक दंड पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस वक्त महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया था। इस कानून के तहत ऐसा मामला पहली बार सामने आने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना या एक साल जेल या दोनों की सजा है। वहीं, लगातार हरकत दोहराने पर 25 हजार रुपए अतिरिक्त जुर्माने के साथ 3 साल की सजा का प्रावधान है।