उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पर आरोप है कि वह अपने पड़ोस में रहने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी करता था। जिससे तंग आकर पीड़िता ने स्कूल जाना छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंडिया टुडे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा को उसके पड़ोसी ने इतना प्रताड़ित किया कि वह स्कूल छोड़ने पर मजबूर हो गई। उसके मन में हर दिन ये डर बना रहता था कि रास्ते में आज उसके साथ क्या होगा?
दरअसल, छात्रा का पड़ोसी हर रोज उसे रास्ते में रोक लेता था औऱ गंदी हरकत करता था। वह उसका पीछा करता था। उसका बैग खींचता था। उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाता था और उसके साथ छेड़खानी करता था। शुरुआत में छात्रा यह सब चुपचाप सहती रही मगर जब बात हद से आगे बढ़ गई तो उसने परिजनों को इसके बारे में सूचना दी।
आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
घरवालों ने सारी बात जानी तो वे दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ कई बार शिकायत दर्ज कराई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए और उसने छात्रा का उत्पीड़न करना जारी रखा। रोज-रोज होने वाली गंदी हरकतों के कारण पीड़िता की हिम्मत टूट गई और आखिरकार उसने वही किया जो उसे नहीं करना चाहिए था। उसने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी।
पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हुई छात्रा
पीड़ित मुस्लिम छात्रा लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अर्जुन हर दिन स्कूल जाते समय उसे परेशान कर रहा था। वह उसका उत्पीड़न कर रहा था। जिस कारण वह इतनी परेशान हो गई कि पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गई। उसे लगा कि वह ना घर से बाहर जाएगी ना उसके साथ आरोपी गंदी हरकत करेगा।
दरअसल, आरोपी अर्जुन हर दिन स्कूल जाते समय पीड़िता को निशाना बनाता था। वह अक्सर पीड़िता का बैग खींच लेता था और उसे छेड़ता था। इस मामले में आरोपी अर्जुन के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हालांकि अब इस मामले में लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी नैपाल सिंह ने कहा है कि छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।