गाजियाबाद के मुरादनगर से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रावली गांव के रोडरेज में पति से विवाद के बाद आरोपी ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट पर बुग्गी चढ़ा दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला आठ महीने की गर्भवती है। खबर से गांव के लोगों में आक्रोश है।

वहीं परिजन महिला और उसके होने वाले बच्चे की सेहत को लेकर चिंतित है। उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। महिला का पति घबराया हुआ है, वह पत्नी और बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है। उसकी सांस अटकी हुई है। पिछले आठ महीन से दंपत्ति माता-पिता बनने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना के बाद दोनों डरे हुए हैं।

मामले में घरावली गांव के रहने वाले बबलू ने बताया कि पत्नी ज्योति आठ महीने की गर्भवती है। वह ज्योति का चेकअप कराने के लिए बाइक से अस्पताल लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक बुग्गी आ गई। उसने बुग्गी वाले से कहा कि वह रास्ते से इसे हटा ले। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई।

पति को पीटता देख पत्नी बीच-बचाव करने गई। जहां आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद बुग्गी वाले ने उससे बदला लेने के लिए गाड़ी गर्भवती महिला के पेट पर चढ़ा दी। इससे महिला का हालत बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

लॉज में फंदे से लटका मिला युवक का शव

कर्नाटक में मंगलुरु के एक लॉज के कमरे से एक शख्स का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिमोगा के तीर्थहल्ली के रहने वाले 27 साल के ‘मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव’ अभिषेक के तौर पर हुई है।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि सूचना के आधार पर शहर के केएस राव मार्ग स्थित एक लॉज के एक कमरे से अभिषेक का शव पुलिस ने बरामद किया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।