Gaya Ji Husband Wife News: पति-पत्नी में हल्की फुल्की बहस आम बात है। किसी भी घर में ऐसा होना सामान्य है। लेकिन बिहार में पति-पत्नी के बीच बहस ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। पति के बहस के दौरान पति का पारा इतना हाई हुआ कि पत्नी ने पति की जीभ दांत से काट डाली। आशंका है कि उसने जीभ निगल भी ली है। घटना राज्य के गया जी जिले की है।

किसी मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। हालांकि, विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बहस के दौरान पत्नी ने अपने पति छोटे दास की जीभ दांत से काट दी। वहीं, कथित तौर पर उसे निगल भी लिया। इधर, जब परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो आपस में ही उलझ पड़े।

महाराष्ट्र के स्कूल में 8वीं के छात्र की क्लासमेट्स ने की हत्या, सोते समय रस्सी से घोंट दिया गला, रोंगटे खड़े करने वाली घटना

रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीणों ने बताया विवाद के दौरान पत्नी ने अचानक पति की जीभ काट दी और कथित रूप से उसे निगल भी गई। घायल को परिजन ने अस्पताल पहुंचाया। जबकि घटना के 24 घंटे बाद तक भी खिजरसराय थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया

पुलिस भी मामले की जानकारी से फिलहाल इनकार कर रही है। इधर, खिजसराय के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉक्टर मीना राय ने कहा कि जीभ कटा हुआ एक मरीज कल रात लाया गया था। उसकी पत्नी ने ही उसकी जीभ काट दी थी। काफी ब्लीडिंग हो रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोलकाता : बुजुर्ग महिला को ऑटो चालक ने 20 मीटर तक घसीटा, फूटा सिर-टूटे जबड़े, किराए को लेकर हुई थी बहस

ऐसे ही एक मामला बीते साल सामने आया था। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक को दांत से काट दिया था। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वजह सिर्फ इतनी थी कि पत्नी रक्षाबंधन के त्योहार पर मायके जाना चाहती थी लेकिन पति ने उसे मना किया था। वह अपने भाई को राखी बांधना चाहती थी और इसके लिए उसने काफी जिद की लेकिन पति नहीं जाने की बात पर अड़ गया और दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। पति ने गुस्से में आकर उसकी नाक को अपने दांतों से काट लिया। काफी खून बहने की हालत में उसे मेडिकल सेंटर ले जाया गया।