भारत का सबसे बड़ा दुश्मन दाउद इब्राहिम अब तक पकड़ा नहीं गया है। लेकिन यह भी सच है कि समय-समय पर दाउद के गुर्गों पर देश में कार्रवाई होती रही है। आज हम बात कर रहे हैं कभी दाउद के शार्प शूटर रहे रशीद मालबारी की। शार्प शूटर रशीद मालबारी के बारे में आपको बता दें कि उसे आबूधाबी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शिकंजे में आने के बाद रशीद ने कई बड़े खुलासे किये थे।
उस वक्त रशीद मालबारी ने पुलिसिया पूछताछ में बताया था कि उसने और उसके गुर्गों ने छोटा शकील के कहने पर उसने श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक और भाजपा नेता वरुण गांधी को मारने का प्लान बनाया था। यह वहीं रशीद मालबारी है जिसे भारत में पहले भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि साल 2014 में मंगलुरू कोर्ट से बेल जंप कर वो नेपाल के रास्ते भारत से फरार हो गया था। रशीद मालबारी इतना कुख्यात था कि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।
बताया जाता है कि रशीद मालबारी साल 1995 में सबसे पहले छोटा शकील के संपर्क में आया। वो जेल से ही हवाला का कारोबार देखता था। आरोप है कि रशीद मालबारी जेल में ही हवाला का कारोबार देखता था। मस्तान के साथ मिलकर उसने सबसे पहले मोहन कोटियान के एक सहयोगी की हत्या की थी। कहा जाता है कि रशीद मालाबारी ने इसके बाद कई अन्य हत्याओं को भी अंजाम दिया था। साल 1997 में हुसैन वस्त्रा नाम के एक शख्स की हत्या हुई थी। कहा जाता है कि हुसैन छोटा राजन का मुखबिर था और उसकी हत्या में भी रशीद मालाबारी का हाथ था।
साल 1998 में रशीद ने मस्तान के साथ मिलकर प्रशांत औऱ जॉन को मौत के घाट उतार दिया था। कहा जाता है कि इन दोनों को छोटा राजन ने हायर किया था रशीद को मौत के घाट उतारने के लिए। इसके बाद साल 2005 में वो कुआलालाम्पुर गया था। कहा जाता है कि यहां वो छोटा राजन के एक औऱ गुर्गे बलू डोकरे को मारने के लिए आया था। कई संगीन जुर्म में शामिल होने के बावजूद भी मालाबारी करीब 13 साल तक पुलिसे आंख-मिचौली खेलता रहा।
रशीद मालाबारी साल 2000 में छोटा राजन की हत्या करने के लिए बैंकॉक भी गया था। इसके बाद वो दुबई लौटा था और फिर मलेशिया में ही शिफ्ट हो गया था। साल 2008 में वो नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था तब उसे पुलिस ने पकड़ा था। बताया जाता है कि बांद्रा, तिलक नगर और शिवाजी नगर में हुई हत्याओं में वो शामिल रहा है। उसने कई सालों तक मुंबई और विदेश में दाउद तथा छोटा शकील के लिए शार्प शूटर के तौर पर काम किया था।

