बिहार की राजधानी पटना में एक लिव इन कपल WhatsApp पर तस्वीरें भेज ग्राहक बुलाते थे और 1 घंटे का 5,000 रुपया तक वसूलते थे। पटना के पॉश इलाके नेहरू नगर में इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद सनसनी मच गई है। पाटलिपुत्रा कॉलोनी की पुलिस ने बीते मंगलवार (10-09-2019) एक घर में चल रहे इस गंदे खेल का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने इस घर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने फ्लैट से एक लड़की का रेस्कयू भी किया है।

पुलिस ने अपनी गुप्त सूचना के आधार पर ग्रांट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर D-8 में छापेममारी की। पुलिस ने फ्लैट से देह व्यापार के धंधे के मास्टर माइंड सुजीत कुमार और उसकी लिव इन पार्टनर रानी थापा को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने सुनील कुमार नाम के एक शख्स को भी पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक सुनील सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए देह व्यापार का यह धंधा चला रहा था। सुनील WhatsApp पर अपने ग्राहकों से बातचीत करता था। इतना ही नहीं इसने ‘Playboy Patna’ के नाम से एक वेब पेज भी बना रखा था। पुलिस के मुताबिक यह दोनों पिछले 2 महीने से इस धंधे से जुड़े हुए थे।

सुनील व्हाट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजता था। जानकारी के मुताबिक यह लोग अपने ग्राहकों से 1 घंटे का 5,000 रुपया तक वसूलते थे। अब इन तीनों को पकड़ने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत इनपर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, नगदी समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं।

पुलिस के मुताबिक रानी जवान लड़कियों को बहला-फुसला कर इस धंधे में लाती थी। जो लड़की इस फ्लैट से आजाद कराई गई है वो कोलकाता की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक यह लड़की पटना में नौकरी की तलाश में आई थी। रानी ने उसे ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने और मोटी सैलरी दिलाने का वादा किया और फिर देह व्यापार के घिनौने काम में ढकेल दिया।

पुलिस के मुताबिक रानी ने एक साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था और वो सुजीत के साथ लिव इन में रह रही थी। सुनील की मदद से यह दोनों मिलकर किराये के इस मकान में गंदा कारोबार चला रहे थे। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। (और…CRIME NEWS)