आपसी विवाद में फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर कार से धक्का मारकर जान लेने की कोशिश की। घटना 19 अक्टूबर बुधवार सुबह तीन बजे भोर की है। इसका विजुअल सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना के फुटेज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। पत्नी की शिकायत पर बुधवार 26 अक्टूबर 2022 को उनके खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पत्नी का दावा है कि जानलेवा घटना से उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अंबोली पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी फरार है।
फिल्म निर्माता ने पत्नी को कार से मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुई वारदात तो हुई FIR
घटना के फुटेज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइनEdited by संजय दुबे
मुंबई
Updated: 
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा जुर्म समाचार (Crimehindi News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 26-10-2022 at 22:09 IST 