इस पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ रेप किया। इसमें से एक लड़की को अपने पिता से इतना खौफ हो गया था कि वो दुष्कर्म से बचने के लिए लड़कों की तरह कपड़े तक पहनने लगी थी। इस युवक ने अपनी बेटियों के अलावा तीन अन्य लड़कियों को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। अदालत में इस बात का खुलासा हुआ कि यह युवक मसाज देने के बहाने अपनी बच्चियों का रेप किया करता था।
युवक ने अपनी जिन बेटियों के साथ इस घिनौनी कृत्य को अंजाम दिया उनकी उम्र 10-13 साल के बीच थी। लड़कियों की पहचान गुप्त रखने के लिए ही उनके पिता का नाम उजागर नहीं किया गया है। बीते सोमवार (30-03-2020) को अदालत ने इस सीरियल रेपिस्ट को 16 साल जेल की सजा सुनाई है।
Queensland के रहने वाले इस युवक को अपनी तीन बेटियों के अलावा 3 अन्य लड़कियों के साथ यौन अपराध करने का दोषी पाया गया है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि यह पिता ‘मसाज’ देने के बहाने अपनी बेटियों से रेप किया करता था और उनसे कहता था कि वो उन्हें ‘मसाज’ दे रहा है।
‘Gladstone Observer’ की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2006-2008 के बीच उसने सबसे पहले उसने एक लड़की के साथ रेप किया। यह बच्ची उसकी पारिवारिक मित्र थी। इस युवक ने लड़की को गलत तरीके से पहले छुआ था। इस युवक की दूसरी शिकार भी उसकी एक पारिवारिक मित्र ही थी। इस लड़की की उम्र 6-7 साल के बीच थी। इस लड़की से इस युवक ने कहा था कि उसकी मां ने उसे कहा कि उसे उसकी शारीरिक दशा ठीक कर दे।
साल 2013-2016 के बीच इस युवक ने अपनी दो बायोलॉजिकल बेटियों का शारीरिक शोषण किया। इन दोनों की उम्र 10-13 साल की थी। अदालत को बताया कि इस युवक ने कई बार अपनी 3 बेटियों के साथ ऐसी गंदी हरकत की। जांच के दौरान जब पुलिस ने इस युवक की एक बेटी से बातचीत की तो उसने खुलासा किया कि पिता के खौफ की वजह से वो लड़कों की तरह कपड़े पहनती थी। इस लड़की की दोस्त के साथ भी इस युवक ने बुरा काम किया।
इस युवक ने अंतिम बार जिस लड़की के साथ दुष्कर्म किया वो भी उसकी बायोलॉजिकल बेटी थी। इस युवक को 7 यौन अपराधों का दोषी पाया गया है। दोषी को 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाते हुए जज Michael Burnett ने कहा कि यह युवक के कृत्य किसी ‘शैतान’ की तरह थे।

