पुणे पुलिस ने एक 35 साल के शख्स पर अपनी 11 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब नाबालिग लड़की के स्कूल (जिस स्कूल में वह पढ़ती है) के अधिकारियों को उसके यौन उत्पीड़न के बारे में पता चला।

पिता के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “आरोपी अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करता था।” पुलिस उपायुक्त (जोन 3) ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।