यूपी के फतेहपुर में पिता-बेटी को रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता पर अपनी ही बेटी का दुष्कर्म करने का आरोप है। पिता पर आरोप है कि वह पत्नी की मौत के बाद से ही लगातार बेटी का दुष्कर्म कर रहा था। वह पिछले 5 सालों से बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। उसके डर के मारे बेटी किसी से कुछ कह नहीं पा रही थी। इतना ही नहीं उस पर आरोप है कि बेटी की गर्भवती होने पर उसने दो बार उसका गर्भपात भी कराया।

इन सारे उत्पीड़न से बेटी टूट गई। अब यह सब बर्दाश्त करना उसके बाहर हो रहा था। तंग आकर उसने एक दिन इसकी जानकारी अपने भाई और परिवार के अन्य लोगों को दी। लड़की की बात सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंची और पिता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना ललौली थाना क्षेत्र की है।

5 सालों तक बेटी को बनाया अपना शिकार

पिता ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। वह उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद बेटी दो बार गर्भवती हो गई। इसके बाद पिता ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पिता के उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने इस बारे में अपने भाई औऱ रिश्तेदारों को बताया। पीड़िता की बात सुनकर सभी के होश उड़ गए। भाई ने अपना माथा पकड़ लिया। उसी घर में रहकर उसे बहन के साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में जानकारी नहीं थी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (3) 313 और पॉक्सो के तहत एफआईआई दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की मां की 2018 में हो गई थी मौत

जानकारी के अनुसार, 2018 में पीड़िता की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आरोपी पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। इस मामले में एसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि थाना ललौली इलाके में एक 17 साल की नाबालिग ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। तहरीर और सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई का जा रही है।