बेंगलुरु के एक डॉक्टर ने घर के बाहर भौंक रहे आवारा डॉगी को कथित तौर एयर गन से गोली मार दी क्योंकि वह इसके लगातार भौंकने से तंग आ गया था। आस-पास के लोगों ने जब डॉगी को रोते हुए सुना तो उसे बचाने घर से बाहर आ गए। वहां के स्थानीय निवासियों ने घायल आवारा डॉगी को जीवा पेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

कुत्ते को तीन छर्रे लगे:  स्थानीय निवासी प्रवीण ने एक मीडिया को बताया कि एक्स-रे करवाने के बाद पशु डॉक्टर ने उसके शरीर के अंदर तीन धातु के छर्रे होने की बात बताई है। इनमें से एक छर्रा ने उसकी रीढ़ में जाकर लगा है। प्रवीण ने बताया कि जब वह उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो डॉगी खून से लथपथ पड़ा था।

Hindi News Today, 12 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें पढने के लिए यहां क्लिंक करे

विधायक ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग: जयनगर की विधायक और एक पशु प्रेमी सौम्या रेड्डी उसकी हालत का जायजा लेने के लिए पशु अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने डॉगी को गोली मारने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए जयनगर पुलिस को शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है।

 डॉक्टर होकर ऐसा करना ठीक नहीं: सौम्या रेड्डी ने मीडिया को बताया कि डॉगी को गोली मारने वाला शख्स पेशे से डॉक्टर है, वह लोगों की जिंदगी बचाने का काम करता है इसने जो किया उसके प्रति उन्हें और भी ज्यादा संजीदा होना चाहिए। उन्होंने सिर्फ इसलिए ऐसा किया है कि इंसान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी शख्स ऐसे पशु के साथ ऐसा कैसे कर सकता है जो लोगों के साथ “विनम्र, दोस्त, और मधुर” है।

https://youtu.be/pMpTHAeGl_A

बता दें कि घायल की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है, सरकार द्वारा संचालित पशु अस्पताल से उसकी हालत में सुधार के लिए संपर्क किया गया है। इधर जयनगर पुलिस ने गोली मारने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर, प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर फिर डॉक्टर को छोड़ दिया गया।