कानपुर से एक हैरान करने वाली खबर समाने आई है। यहां हैलट अस्पताल के सीनियर डॉक्टर प्रेम सिंह के पास महिला ब्रेस्ट गांठ का इलाज कराने पहुंची थी। आरोप है कि उस दौरान डॉक्टर ने उसका वीडियो बना लिया। महिला ने डॉक्टर पर ब्लैकमेल करने और बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई का जा रही है।
महिला के अनुसार वह डॉक्टर को भगवान का रूप समझती थी। उसे गांठ की समस्या थी। वह डॉक्टर के पास अपना इलाज कराने पहुंची थी। डॉक्टर ने गांठ का टॉर्च से चेकअप करने के बहाने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद वह महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उसका दुष्कर्म कर रहा था।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर का ट्रांसफऱ हो गया फिर भी वह महिला को ब्लैकमेल करता ऱहा और कानपुर आकर उसका दुष्कर्म करता रहा। अब पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
डॉक्टर ने गांठ चेक करने के बहाने बनाया वीडियो
पीड़िता का कहना है कि वह डॉक्टर पर बहुत भरोसा करती थी। वह अपनी बीमारी से परेशान थी। वह अपना इलाज कराने अस्पताल गई थी। वहां डॉक्टर के सामने बिना शर्म के उसने अपना ब्रेस्ट दिखाया ताकि गांठ का पता लग सके। इसी दौरान टॉर्च से गांठ देखने के बहाने डॉक्टर ने उसका वीडिया बना लिया। महिला को पता नहीं चला कि डॉक्टर उसका वीडियो शूट कर रहा है।
आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने उसे ब्लैकमेल किया। उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह उसका शूट किया हुआ वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद उसने महिला का कई बार दुष्कर्म किया।
आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को इतना टॉर्चर किया कि वह सदमे में आ गई। फिलहाल उसकी काउंसलिंग की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है। एसीपी शिवा सिंह का कहना है कि एक महिला ने मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर प्रेम सिंह पर ब्लैकमेल के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।