Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुलाबी बाग में दो लड़कों द्वारा चाकू घोंपने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों को पकड़ लिया गया है। महिलाओं के पब्लिक टॉयलेट के सामने खड़े लड़कों को हटने के लिए कहने पर विवाद हुआ था।

गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों

रिपोर्ट के अनुसार टॉयलेट के बाहर से हटने को कहने पर आरोपी उत्तेजित हो गए और उन्होंने पीड़िता भीपत और नरेश पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें – UP News: दावत में पनीर नहीं मिलने से बौखलाया शख्स, मिनी बस लेकर पहुंच गया मैरिज हॉल और फिर… देखने वालों की कांप गई रूह

पुलिस को शुक्रवार रात करीब 8 बजे चाकू घोंपने की घटना के बारे में कॉल मिली। भीपत ने बताया कि यह घटना तब हुई जब उसने और नरेश ने पब्लिक टॉयलेट के एंट्री गेट को बाधित करने के लिए लड़कों का विरोध किया। वहां से हट जाने को कहने पर उनपर हमला किया गया। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें – इलाज करने से मना किया… गर्भवति मुस्लिम महिला का डॉक्टर पर आरोप, कहा – पहलगाम हमले की वजह से आधे में छोड़ा ट्रीटमेंट

डीसीपी (उत्तर) राजा बंथिया ने बताया कि दोनों लड़के नशे और शराब के आदी थे। अपनी लत को पूरा करने के लिए वे पिछले दो सालों से छोटे-मोटे अपराध कर रहे थे। 25 अप्रैल को वे स्नैचिंग या डकैती करने के इरादे से महिलाओं के शौचालय के पास थे।

अधिकारी के अनुसार जब दोनों व्यक्तियों से उनका सामना हुआ तो वे क्रोधित हो गए और उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू को जब्त कर लिया गया है। दोनों फिलहाल जेल में हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।