Delhi Police’s Special cell Action: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मयूर विहार इलाके में खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला उर्फ अर्श और सुखा दुनेके गिरोह के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की पहचान हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौड के रूप में हुई है। वह हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली भी लगी है।
नोएडा से अक्षरधाम की ओर से जाने वाले रोड पर मयूर विहार फेस वन में यह मुठभेड़ हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम यहां मयूर विहार फेस वन में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग नोएडा की तरफ से आते हुए दिखे। पुलिस की टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया। दोनों पंजाबी सिंगर पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे। बता दें कि कनाडा में छिपा अर्शदीप डाला नेशनल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में है।
कौन है अर्शदीप डाला?
अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है। वह पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। फिलहाल वह कनाडा में रहता है। अर्शदीप सिंह पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसकी संलिप्तता पंजाब के सीमावर्ती राज्य में हुई विभिन्न हत्याओं में भी सामने आई थी।