मोती नगर के जखीरा फ्लाईओवर के पास गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब देर रात अज्ञात बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई को चाकू मार दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एएसआई को चाकू मारने के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

असल में दिल्ली के मोती नगर इलाके में गुरुवार रात एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को चाकू मारकर घायल कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित एएसआई विक्रम सिंह शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र के जखिरा फ्लाईओवर के पास रात के समय गश्त पर थे। शक होने पर उन्होंने एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी लेने लगे।

जब एएसआई विक्रम संदिग्ध की तलाशी ले रहे थे तो उसने चाकू निकाला और उस पर कई वार किए। बाद में आरोपी एएसआई को छोड़कर मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि एएसआई को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया। एएसआई की शिकायत पर आईपीसी की धारा 186, 353 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा, “एक टीम गठित की गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।”

दिल्ली में गर्लफ्रेंड की गलती से हत्या की

दिल्ली के उधम सिंह नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक लड़के ने झगड़े के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे एससास हुआ कि उसने गलती से ही सही अपनी प्रेमिका ही हत्या कर दी है। गर्लफ्रेंड की मौत से घबराए हुए लड़के ने शेविंग ब्लेड से उसका गला काट दिया औऱ उसके शव को पास के खेत में ले जाकर फेंक दिया। फिलहाल काशीपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।