दिल्ली मेट्रो आए दिन चर्चा में बनी रहती है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक शख्स को रक्षाबंधन के दिन मेट्रो में मास्टरबेट करते और एक नाबालिग लड़की के ऊपर स्पर्म गिराते हुए देखा गया। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी लोगों ने उसे गंदी हरकत करते हुए देख लिया। इसके बाद उसे शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो अधिकारियों को सौंप दिया। खबर है कि उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
मां को खबर लगी तो बेटी के साथ मेट्रो से उतर गईं
दरअसल, रक्षाबंधन का त्योहार था। इस कारण मेट्रों में काफी भीड़ थी। रात 8.30 बजे का समय था। इसी वक्त मेट्रो में सवार एक आऱोपी मास्टरबेट करने लगा। इस दौरान उसने अपना स्पर्म एक नाबालिह लड़की के ऊपर गिरा दिया। लड़की इस घटना से परेशान हो गई। वहीं जब नाबालिग की मां को खबर लगी कि उनकी बेटी के साथ भीड़ भरे कोच में क्या हुआ है तो वे तुरंत सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतर गईं। शायद वे घबरा गईं थीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। उन्हें तो लगा था कि मेट्रो सेफ होती है। शायद वे रक्षाबंधन के दिन बेटी के साथ अपने भाई के घर जा रही हों या किसी रिश्तेदार के यहां मगर मेट्रो में नाबालिग के साथ जो हुआ उससे वे परेशान हो गईं।
रक्षाबंधन के कारण मेट्रो में थी भीड़
इस मामले में गुरुवार को अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर रही नाबालिग लड़की पर कथित तौर पर हस्तमैथुन करने और उसके ऊपर स्पर्म गिराने वाले आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई। अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन उत्सव के कारण ट्रेन में काफी भीड़ थी।
अधिकारियों ने आगे कहा कि नाबालिग लड़की की मां ने देखा कि आरोपी ने भीड़ भरे कोच में उसकी बेटी पर स्पर्म गिरा दिया है जिसके बाद वे तुरंत सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतर गईं। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के आरोपी को दो यात्रियों ने पकड़ लिया औऱ उसे शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो अधिकारियों को सौंप दिया। दोनों यात्रियों ने आरोपी को गंदी हरकत करते हुए देख लिया था। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।