दिल्ली से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पश्चिमी दिल्ली में एक युवक को पहले बुरी तरह पीटा गया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली गई। रिपोर्ट के अनुसार, घटना दिलावी की रात है। दरअसल, युवक ने आरोपियों को गाली गलौज करने से मना किया था। हमले के बाद पीड़ित को पहले एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर कर दिया गया।

पुलिस ने पीड़ित का बयान किया दर्ज

किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की औऱ पीड़ित का बयान दर्ज किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का नाम संजय कुमार है। वह विष्णु गार्डन इलाके में रहता है। वह इलाके के ही एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।

पीड़ित ने पुलिस को बताई आपबीती

पीड़ित के अनुसार, वह दिवाली की रात रविवार को 11 बजे एक ढाबे पर खाना खाने गया था मगर ढाबा बंद था। इसके बाद वह विष्णु गार्डन में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर खाना खाने गया था। खाने के बाद वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अशोक नामक शख्स ने उसे रोक लिया। अशोक उसके दोस्त का पड़ोसी है। अशोक ने उसे रोककर उसके रात में घूमने का कारण पूछा और उससे गाली गलौज करने लगा।

पीड़ित ने जब उसका विरोध किया तो अशोक ने तीन-चार औऱ लोगों को बुला लिया और उसके कपड़े उतारकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में रॉल डाल दिया। जिससे पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया। मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने अशोक यादव और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।