दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लड़की को ब्लैकमेल किया और उसका दुष्कर्म किया। मामला दिल्ली के प्रशांत विहार का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 जुलाई की है। महिला का दुष्कर्म करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कपल का बनाया वीडियो

दरअसल, 7 जुलाई की देर शाम महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार के अंदर बैठी थी। उसी वक्त आरोपी ने महिला और उसके प्रेमी का वीडियो बना लिया। उसने जोड़े की कई तस्वीरें भी खींची। आरोपी का नाम रवि सोलंकी है।

खुद को पलिस अधिकारी बताकर लड़की को दी धमकी, किया दुष्कर्म

थोड़ी देर बाद जोड़ा वहां से चला गया। लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसे उसके अपार्टमेंट के पास छोड़ दिया। दोनों को पता नहीं था कि कोई उनका पीछा कर रहा है। असल में आरोपी लड़की का पीछा कर रहा था। वह जैसे ही सीढ़ी पर पहुंची आरोपी बिल्डिंग के अंदर पहुंच गया।

उसने लड़की का पीछा किया और सीढ़ी पर उसके पास पहुंच गया। उसने वहां देखा कि लड़की अकेली है। उसने लड़की को रोक लिया और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उसने लड़की को रिकॉर्ड किया गया वीडियो दिखाया और धमकी देने लगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी औऱ सीढ़ी पर ही महिला के साथ दुष्कर्म किया।

लड़की के परिवार वालों ने दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद महिला ने फौरन अपने प्रेमी को कॉल कर पूरी बात बताई। इसके बाद महिला के परिवार वाले शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी। महिला के बताए गए आधार पर आरोपी का स्केच भी तैयार किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई का जा रही है।