पंजाब के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के दिल्ली वाले घर पर गोलियां चलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के शार्पशूटर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। शार्प शूटर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक के घर पर गोली चलाने वाले दो शार्पशूटर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे शार्प शूटर के पास से दिल्ली पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और एक पिस्तौल बरामद की है।
दरअसल, दीप मल्होत्रा पंजाब के बड़े शराब कारोबारी हैं। उनका घर दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में है। घटना का सीसीटीवी सामने आया था। जिसमें शूटर घर पर गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने पूर्व विधायक के घर पर 5 बार गोली चलाई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।