देश की राजधानी दिल्ली में एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद यह शख्स खुद मालवीय नगर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। थाने में ड्यूटी पर तैनात अफसर को इसके बारे में जानकारी दी, एकबार तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ। आरोपी के कहने पर जब पुलिस मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन स्थित उसके घर पहुंची तो कमरे के अंदर महिला का शव पड़ा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बुधवार सुबह की है।
जवाब हैरान करने वाला था: बता दें कि पुलिस ने इस आरोपी का नाम सुमित मोंगिया (38) बताया है। उसकी पत्नी का नाम दीपिका मोंगिया (31) था। यह घटना बुधवार सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच की है। सुमित और दीपिका के दो बच्चे है। एक बेटा सात साल का और एक बेटी पांच साल की है। इनकी शादी 23 नवंबर 2009 को हुई थी। शादी के बाद से ही इन दोनों में छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई होनी शुरू हो गई थी। पुलिस ने जब आरोपी से इस घटना के बारें में पूछ-ताछ की तो सुमित ने बतायाा की उसके रोज-रोज के झगड़े से परेशान था इसलिए उसे मार दिया। इसे सुन पुलिस वालें भी हैरान रह गए।
Hindi News Today, 07 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
गला घोंटकर पत्नी को मार डाला: सुमित ने आगे बताया कि वह मुझे मेरे घरवालों से मिलने से भी रोकती थीं। जब भी घरवालों के साथ मुझें देखती थी तो लड़ाई शुरू कर देती थी। इससे आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। बुधवार सुबह भी उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद सुमित ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उस वक्त घर पर उनके दोनों बच्चे भी मौजूद नहीं थे। हत्या करने के बाद सुमित ने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। उसके बाद वह सीधे मालवीय नगर थाने पहुंच गया।
https://youtu.be/Cqc2dm98vKk
पहले भी पत्नी-पति के झगड़े में पुलिस आ चुकी है: गौरतलब है कि पिछले साल दीपिका ने सुमित के खिलाफ पुलिस को पीसीआर कॉल की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुमित ने उनकी पिटाई की है। उस वक्त पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत करा दिया था। उसके बाद भी दोनों के बीच लगातार खटपट होती रहती थी। सुमित एक बिजनेसमैन हैं, जो खिड़कियों में ग्लास लगाने का बिजनेस करता है। वह खिड़की एक्स्टेंशन की एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर रहता हैं। उसके माता-पिता उसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर उसकी दो जुड़वा बहनों के साथ रहते हैं।
