Delhi Couple News: दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के डियर पार्क में रविवार एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। एएनआई के अनुसार शुरुआती जांच में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। पेड़ से लड़के पाए गए किशोर और किशोरी की उम्र लगभग 17 साल बताई गई है।
नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली
जानाकारी अनुसार आज सुबह 6.31 बजे डियर पार्क के सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह ने पुलिस को एक लड़के और लड़की के शव पेड़ की टहनी पर लटके होने की सूचना दी। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि लगभग 17 साल के एक लड़के और लड़की ने पेड़ की टहनी पर एक ही नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली है।
यह भी पढ़ें – ‘दोनों बेचैन हैं…’, जेल में कैसे बीत रहीं मुस्कान और साहिल की रातें, अधिकारी ने जो बताया वो जानकर दंग रह जाएंगे
एजेंसी के अनुसार क्राइम टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया और शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि आत्महत्या करने वालों में लगभग 17 साल का एक लड़का है जिसने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी। वहीं, लगभग 17 साल की ही एक लड़की है जिसने हरे रंग के कपड़े पहने थे।
यह भी पढ़ें – ‘पूरे दिन नाइटी पहनने को मजबूर किया…’, पति-ससुराल वालों के खिलाफ थाने पहुंची महिला, आपबीती सुन चौंकी पुलिस
दोनों एक ही नायलॉन की रस्सी से पेड़ की शाखा पर लटके हुए पाए गए थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लगा रहा है। हालांकि, विभिन्न एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
(Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके मन में भी ऐसे ख्याल आ रहे हैं तो आप ऐसे किसी कदम को उठाने से पहले मदद मांग सकते हैं। मदद चाहिए तो क्लिक करें)