राजस्थान के जयपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक कपल चलती बाइक पर किस करता हुआ नजर आ रहा है। कपल ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का व्यस्त रोड पर बाइक चला रहा है। पीछे सीट पर लड़की बैठी हुई दिख रही है। अचानक लड़का पीछे मुड़ जाता है और लड़की को किस करने लगता है। लड़का गाड़ी चलाते समय सड़क की तरफ नहीं देख रहा है बल्कि अपने पीछे बैठी लड़की को किस कर रहा है। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस कपल को कुछ स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके तुरंत बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कार्रवाई का आदेश दिया और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ी चलाने वाले लड़के पर जुर्माना लगाया।
पुलिस ने बाइक चलाने वाले लड़के के खिलाफ लिया एक्शन
मामले पर जयपुर यातायात अधिकारी ने कहा “हमें सोशल मीडिया पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अन्य गतिविधियों में शामिल एक लड़के का वीडियो मिला। वीडियो में देखे गए रजिस्ट्रेशन के आधार पर हमने गाड़ी के मालिक का नाम और पता हांसिल किया और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी) के तहत कानूनी कार्रवाई की।
होली के समय भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था
इसके पहले होली के दिन जयपुर में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। उस समय एक कपल चलती बाइक पर रोमांस करता नजर आया था। यह जोड़ा रॉयल एनफील्ड बुलेट पर था। उन्हें बाइक पर आराम से बैठकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते देखा गया था। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
एक और इसी तरह का वीडियो सामने आया था जब एक शख्स स्कूटी पर बाल्टी रखकर नहाते हुए गाड़ी चला रहा था। उसके खिलाफ भी पुलिस ने एक्शन लिया था।