Coronavirus, (Covid-19) India Lockdown: मध्य प्रदेश में 18 साल की एक लड़की ने अपने माता-पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने अपने पिता पर उसके साथ 2 बार दुष्कर्म करने और मां पर पिता की मदद करने का आरोप लगाया है। लड़की के आरोपों के बाद माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन हिरासत में लिये जाने के बाद इस कपल ने अपनी बेटी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है।

मामला मुरैना जिले का है। माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान 16 दिनों में उसके 45 साल के पिता ने 2 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के मुताबिक पहली बार उसका यौन शोषण 26 मार्च को किया गया था। बच्ची ने आरोप लगाया कि उस दिन मां ने भी इस घिनौने काम में पिता की मदद की थी और इतना ही नहीं इस दौरान मां ने उससे गंदी बात भी कही थी।

बच्ची के मुताबिक रेप की घटना के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था ताकि वो पुलिस तक ना पहुंच सके। 10 अप्रैल को लड़की किसी तरह अपने घर से भाग कर अपनी चाची के घर पहुंची। लेकिन उसकी चाची ने उसे दोबारा उसके घर पहुंचा दिया जहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म की वारदात हुई।

हालांकि बच्ची के इन आरोपों पर उसके माता-पिता का कुछ औऱ ही कहना है। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अधिकारी हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का स्थानीय युवक का साथ संबंध है। जब इस बात को लेकर उन्होंने अपनी बेटी को समझाया तब उसने उनपर यह आरोप मढ़ दिये।

यह बात भी सामने आई है कि लड़की की बड़ी बहन ने महिला हेल्पलाइन-1098 पर फोन भी किया था। पीड़िता अपनी तीनों बहनों में सबसे छोटी है। हेल्पलाइन पर मदद मांगे जाने के बाद लड़की को घर से छुड़ा लिया गया है।

यहां के पुलिस अधीक्षक असित यादव ने ‘Times Of India’ से बातचीत में जानकारी दी है कि लड़की की शिकायत के बाद माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि लड़की के माता-पिता का इस मामले में कुछ और ही कहना है। हम इस मामले में जरुरी सबूत जुटाने की की कोशिश कर रहे हैं।’

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि जब वो हाई स्कूल में थी तब ही से उसके पिता उसके साथ छेड़खानी करते आए हैं। ऐसा उन्होंने उसकी बहनों के साथ भी किया है। पीड़िता ने अपने शरीर पर दांत से काटे जाने के कुछ निशान भी पुलिस को दिखाए हैं। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस गहन छानबीन कर रही है।