आंध्र प्रदेश से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 10वीं के एक छात्र पर आरोपी ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। किशोर की उम्र 15 साल थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना से परिवार सदमें में हैं। घटना बापटला जिले की है।

असल में 21 साल का आरोपी वेंकटेश्वर किशोर की बहन को परेशान करता था। इसी बात को लेकर किशोर ने वेंकटेश्वर से बहस की थी। उसने आरोपी से कहा था कि वह उसकी बहन को तंग ना करे। यह बात आरोपी को पसंद नहीं आई और उसने किशोर को मारने की योजना बना ली।

इसके बाद उनसे किशोर पर पेट्रोल छिड़का औऱ उसे जिंदा जला दिया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के दौरान पीड़ित ने आऱोपियों के नाम बताए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में वेंकटेश्वर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बहन के लिए 15 साल का भाई 21 साल के आरोपी से भिड़ गया

परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके 15 साल के बेटे पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया। परिजन इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि अपनी बहन का ध्यान रखने वाला भाई अब इस दुनिया में नहीं है। उसने अपनी बहन की सुरक्षा के लिए अपनी जान दे दी। वह तो भाई का फर्ज निभा रहा था। उसे क्या पता था कि इस तरह उसकी जान ले ली जाएगी। वह था तो महज 15 साल का मगर बहन के लिए 23 साल के आऱोपी से भिड़ गया।

इस मामले में बापतला के पुलिस अधिकारी वकुल जिंदल ने मीडिया को बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। POCSO अधिनियम के तहत एक और मामला भी दर्ज किया गया है क्योंकि मारे गए छात्र की बहन नाबालिग है। आरोपी पीड़ित की बहन को परेशान करता था। अधिकारी जिंदल ने आगे कहा कि वे आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।