छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह बस हादसा हो गया। जिसमें एक यात्री की मौके पर मौत हो गई वहीं 34 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, बस में लगभग 50 लोग सवार थे। बस पलटते ही लोग चिल्लाने लगे। वे दहशत में आ गए। किसी तरह भी वे बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। आस-पास लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने यात्रियों की मदद की। जिस तरह बस पलटी थी हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर यात्रियों से भरी बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। एक यात्री की मौके पर मौत हो गई। अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सुबह छह बजे हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ। असल में प्राइवेट बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 34 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस में 50 यात्री सवार थे। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर फौरन फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

Bihar Train Accident: Raghunathpur Station पर 48 घंटे के अंदर दूसरा ट्रेन हादसा, बेपटरी हुआ इंजन