छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक कार ने बीजेप के वरिष्ठ नेता के 6 साल के बच्चे को कुचल दिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया मगर मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से लोगों में रोष है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता धीरज सिंहदेव के परिवार पर मातम पसरा हुआ है। बेटे की मौत से परिवार के लोग गमगीन हैं। वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

मासूम की दर्दनाक मौत

भाजपा नेता धीरज सिंहदेव का 6 साल का बेटे स्वतंत्र सिंहदेव उर्फ शुभ की वसुंधरा विहार कॉलोनी, गोधनपुर में कार के कुचले जाने के बाद मौत हो गई। दरअसल, धीरज सिंहदेव अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपनी बहन और जीजा के घर गए थे। रात 10 बजे के करीब वे घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी समय उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय वह कार की चपेट में आ गया। कार पेट पर चढ़ गई जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार सवार हादसे के बाद फरार हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीव में कैद हो गई, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बच्चे को संजीवनी अस्पताल ले जाया गया मगर उसकी जान नहीं बच पाई। बुधवार सुबह बेटे की मौत हो गई औऱ घर की खुशियां उजड़ गईं।

घटना के बाद आरोपी ड्राइवर को कॉलोनी के लोगों ने उसे पकड़ लिया औऱ उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्द कर आगे की जांच कर रही है। आरोपी को गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।