चेन्नई के वेल्स लॉ कॉलेज में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट की नौबत आ गई। बाद में दोनों के बीच इस कदर लड़ाई हुई कि एक छात्र ने दूसरे छात्र की उंगली ही काट डाली। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। इस घटना से कॉलेज में आक्रोश है। छात्रों ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार करने की मांग की है।
बहस के बाद चाकू निकाल लिया अड्यार के अश्विन कुमार और रायलपेटा के कार्तिक गणेशन के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कुछ देर तक दोनों के बीच बहस जारी रही। इसके बाद कार्तिक गुस्से से भड़क उठा और कहीं से चाकू ले आया। अश्निनी को लगा कि वह सिर्फ डराने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन कार्तिक ने अश्विनी पर वार करना शुरू कर दिया।
बचने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा कार्तिक के हमले से अश्विनी ने अपने को बचाने का बहुत प्रयास किया। उसने चाकू छीनने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह उसको रोक नहीं पाया। अपने को बचाने में नाकाम अश्विनी ने भागने की कोशिश की लेकिन कार्तिक उसको दौड़ाता रहा। इस दौरान कार्तिक ने उसकी चाकू से उसकी उंगलियों पर वार करके उसे काट डाला।
साथियों ने पहुंचाया अस्पताल हमले से बुरी तरह घायल अश्विनी वहीं तड़पने लगा। उसने मदद की गुहार लगाई। आसपास मौजूद दूसरे छात्र फौरन वहां पहुंचे और उसको लेकर चेन्नई के अपोलो अस्पताल गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। अश्विनी ने बताया कि कार्तिक से विवाद हुआ था, लेकिन उसे हमले की उम्मीद नहीं थी। बहस के दौरान कार्तिक गुस्से से पागल हो गया और हमला कर बैठा। मामले में पुलिस ने बताया कि वह घटना की जांच कर रही है। हमलावर छात्र कार्तिक गणेशन को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही वह पकड़ लिया जाएगा।

