बिहार के नवादा में उस समय हड़कंप मच गया जब गोंजापुर के एक मकान में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि ब्लास्ट कैसे हुआ है। ब्लास्ट होने से लोगों में दहशत है। ब्लास्ट होने के बाद मकान की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि मकान मलबे में तब्दील हो चुका है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं FSL और डॉग स्क्वायड टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है। पुलिस लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

असल में ब्लास्ट सोमवार रात में हुआ। जब लोग सो रहे थे। अचानक से तेज आवाज आई जिससे लोगों की नींद टूट गई। वे सहम गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मकाम में ब्लास्ट कैसे हो गया? लोगों ने ही पुलिस को ब्लास्ट होने की सूचना दी।

एस. पी. अमरीश राहुल ने बताया कि कल रात को एक घर में ब्लास्ट हो गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। किसी के जानि-माल को नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि मकान मलबे में जरूर तब्दील हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, शहर के गोंदापुर ईदगाह के पास वाले मोहल्ल के एक घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ और घर मलबे में बदल गया। धमाका इतना तेज था कि घर कुछ की सेकेण्ड में मलबे में बदल गया। तस्वीरों में देख सकते हैं कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। धमाका क्यों हुआ इसकी जानकारी फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम की बता पाएगी।

फिलहाल मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मोहल्ले में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस मामले में किसी ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। किसी भी को भी अभी पता नहीं है कि ब्लास्ट क्यों हुआ है? जिनके घर में ब्लास्ट हुआ उन्होंने भी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, वे सहमे हुए हैं उन्हें भी नहीं पता कि अचानक से क्या हो गया?