उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में बाइक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक स्टंट से उड़ रही धूल उसके पड़ोसी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने घर में घुसकर युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी। पीड़ित के घर वालों के मुताबिक करीब 5 महीने पहले भी दोनों के बीच खेल के दौरान विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में 2 सगे भाई भी शामिल हैं।
बाइक स्टंट से विवाद हुआ शुरू: दरअसल शुक्रवार ( 7 नवंबर) की शाम पटाड़ी गांव के निवासी रोहित (22) बाइक से आया और अपने घर के पास ही उसने बाइक स्टंट करना शुरू कर दिया। इस कारण वहां धूल उड़ी और कुछ लोग वहीं खड़े थे। उन्होंने धूल उड़ने पर ऐतराज जताया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हालांकि उस समय दोनों पक्ष के लोग वहां से चले गए।
Hindi News Today, 10 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
इलाज के दौरान हुई मौत: पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद ही पांच लोग लाठी-डंडों से लैस होकर रोहित के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। युवक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित पक्ष युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। वारदात में वह घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद घर वालों ने युवक को अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
https://youtu.be/yl4Zvj2MQHY
पुलिस ने किया गिरफ्तार: बता दें कि रोहित के बड़े भाई मोहित ने पड़ोसी सगे भाई विवेक, सोनू और मनीष, नीटू संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अल्ट्राटेक चौकी प्रभारी नरेंद्र शर्मा फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

