बिहार के आरा में मंगलवार को स्कूल से घर लौट रही 15 साल की छात्रा को गोली मार दी गई। वह कक्षा 9 में पढ़ती है। वह अपनी सेहली के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। तभी तीन लोगों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छेड़खानी करने वालों के पास हथियार था। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता अपनी सहेली के साथ स्कूल से घर जा रही थी। तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया। जब उसने छेड़खानी का विरोध किया तो हथियारबंद बदमाशों ने उसकी कमर में गोली मार दी।
गोली मारने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए
गोली मारने के बाद बदमाश बाइक से फरारा हो गए। गोली लगने से छात्रा घायल हो गई। वह जमीन पर गिर गई। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल गोली उसकी कमर से निकाल ली गई है मगर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एक दिन पहले छेड़खानी के बाद गोली मारने की दी थी धमकी
जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि पीड़िता की कमर से गोली निकाल दी गई है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की सहेली घटना के समय उसके साथ थी। उसने पुलिस को बताया कि उन्हीं लोगों ने एक दिन पहले भी उनके साथ छेड़छाड़ की थी और गोली मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी
मुंबई के भीड़भाड़ वाले दादर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी औऱ लूटपाट का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले महिला से छेड़खानी की फिक उसका बैग छिनने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे ट्रेन के बाहर धक्का दे दिया। महिला ट्रेन से बाहर गिर गई। उसे काफी चाटें आई हैं। घटना 6 अगस्त की है।
