पटना की इस लेडी डॉन के भयानक किस्से सुन आप हैरत में पड़ जाएंगे। बताया जाता है कि कुख्यात प्रतिमा सिंह का पति संजय सिंह भी जरायम की दुनिया में कई बड़े गुनाह कर चुका है। साल 2018 में जब प्रतिमा सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ी थी तब कई ऐसे रहस्यों का पर्दाफाश हुआ जो कि बेहद ही चौंकाने वाले थे। इतना ही नहीं अचानक कई ऐसी लड़कियां भी उस वक्त सामने आई थीं जिन्होंने प्रतिमा सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।
एक पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रतिमा सिंह पटना के पॉश इलाके में देह व्यापार का धंधा चलाती है। प्रतिमा खाने की चीजों में नशीले पदार्थ मिला देती थी, जिससे लडकियां बेहोश हो जाती थी और फिर उनका रेप कराने के बाद वीडियो बनवा लेती। उस वीडियो को सार्वजनिक करने का भय दिखाकर वो लड़कियों का शोषण करती थी। प्रतिमा के फ्लैट में काफी मात्रा में स्मैक, गांजा, हेरोइन आदि नशीली वस्तुएं रखी होती थीं।
प्रतिमा के बारे में उस वक्त यह भी खुलासा हुआ था कि वो लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए पहले उनके परिजनों स मित्रता करती और फिर किसी बहाने से लड़कियों को अपने फ्लैट पर बुला उन्हें नशीली पदार्थ देकर उनका गंदा वीडियो शूट कर लेती थी। इस तरह उसने कई लड़कियों को ब्लैकमेल कर जिस्मफरोशी के कारोबार में धकेल दिया।
हालांकि पुलिस ने प्रतिमा को जिस्मफरोशी के मामले में नहीं बल्कि रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके गुनाहों का कच्चा-चिट्ठा खुलता ही चला गया। बताया जाता है कि पेपर एजेंसी के मालिक संजीत से 50 हजार रुपए बतौर रंगदारी मांगी गई थी और नहीं देने पर उन्हें बंधक भी बनाया था।
प्रतिमा सिंह का पति संजय सिंह पांडव सेना का कुख्यात था। प्रतिमा की गिरफ्तारी गांधी मैदान थाने के एक्जीबिशन रोड स्थित जुबैदा अपार्टमेंट स्थित घर से की गयी थी। पुलिस ने प्रतिमा के पास से 50 हजार नकद व 80 ग्राम गांजा भी बरामद किया था। इससे पहले भी प्रतिमा सिंह को न्यू बाइपास स्थित एक मोटल से आधुनिक हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसका पति संजय सिंह एक नामी डॉक्टर से मोटी रकम रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुका है।

