कर्नाटक के बेंगलुरु से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी को 150 बार फोन किया। पत्नी ने उसके फोन का जवाब नहीं दिया तो उसने अपना आपा खो दिया। वह लगभग 230 किमी का सफर कर उसके मायके पहुंचा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने भी कीटनाशक पी ली। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। वह हर छोटी-छोटी बात पर उससे सवाल-जवाब करता। वह अक्सर उसका फोन चेक करता। अभी कांस्टेबल की हालत गंभीर है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। मृतका के पिता ने सिपाही की मां पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं सिपाही के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। मृतका के पिता ने सिपाही की मां पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं सिपाही के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
150 फोन कॉल न उठाने पर सिपाही ने खोया आपा
पत्नी ने जब फोन नहीं उठाया तो वह उस पर शक करने लगा। असल में पत्नी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। वह अपने मायके में थी। सिपाही ने उसके साथ फोन पर दुर्व्यवहार किया और फिर जब पत्नी ने उसके फोन का जवाब नहीं दिया तो उसने अपना आपा खो दिया। इसके बाद वह चामराजनगर शहर से 230 किमी का सफर तय कर होसकोटे पहुंचा। वह अपनी पत्नी के घर गया और सोमवार सुबह को गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर जहर पी लिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी का नाम किशोर डी है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिभा बेट्टाहलासुर ग्राम पंचायत के सचिव सुब्रमणि की छोटी बेटी थी। दोनों की शादी पिछले साल 13 नवंबर, 2022 को हुई थी। पुलिस के अनुसार, सिपाही को प्रतिभा के चरित्र पर शक था। वह हमेशा उसका फोन चेक करता था। जो भी शख्स उसे मैसेज भेजता या फोन करता वह उसके बारे में जानकारी रखता। वह यह भी आरोप लगाता था कि मृतका कॉलेज के दोस्तों के साथ घूमती है।
रविवार शाम को किशोर ने प्रतिभा को फोन किया और किसी बात पर उसे डांटने लगा। जब प्रतिभा रो रही थी तो उसकी मां वेंकटलक्ष्मम्मा ने फोन उठाया और कॉल काट दी। उसने प्रतिभा से कहा कि अगर वह रोती रही तो उसके बच्चे की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। मां ने प्रतिभा से कहा कि वह पति की कॉल अटेंड न करें। अगली सुबह प्रतिभा को पता चला कि किशोर ने उसे 150 बार फोन किया था। प्रतिभा ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी।
पुलिस के मुताबिक, किशोर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे प्रतिभा के घर पहुंचा। जब वह घर आया तो वेंकटलक्ष्मम्मा छत पर जा रही थीं। प्रतिभा और बच्ची घर की पहली मंजिल पर थे। पुलिस ने बताया कि किशोर ने पहले कीटनाशक खाया और फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रतिभा की हत्या कर दी। वेंकटलक्ष्मम्मा नीचे आईं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
लगभग 15 मिनट बाद सिपाही ने दरवाजा खोला और यह कहते हुए मौके से भाग गया “कोंडु बिट्टे अवलना, कोंडु बिट्टे… (मैंने उसे मार डाला, मैंने उसे मार डाला),”। सुब्रमणि ने कहा कि आरोपी सिपाही को आजीवन कारावास होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किशोर की मां दहेज को लेकर उनकी बेटी को परेशान कर रही थी। फिलहाल पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।