बेंगलुरु के लुलु मॉल में लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मॉल में खड़ी है। तभी एक अधेड़ उसके पास आता है और उसे छूकर गंदी हरकत करता है, उसे छेड़ता है। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद शख्स ने बना लिया।
हालांकि इस वीडियो को हम आपके साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। अभी तक शख्स को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़की के साथ छेड़खानी होती है तो वहां आस-पास काफी लोग मौजूद हैं। घटना के समय लड़की मॉल के वीडियो गेम्स जोन में खड़ी दिखाई देती है। तभी शख्स उसके साथ छेड़खानी करता है। हालांकि लड़की उसकी विरोध नहीं करती है।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने कहा कि वीडियो शाम की है। वीडियो में दिखने वाला शख्स आस-पास की महिलाओं के साथ गंदी हरकत कर रहा था। इसके बाद वह एक लड़की के पास जाता है और उसके साथ सरेआम छेड़खानी करता है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आरोपी कौन था। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने क्या कहा
वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने दावा किया है, “मैंने उसे भीड़ वाली जगह पर देखा। मुझे उस पर शक हुआ इसलिए मैं उसका वीडियो बनाने लगा। इसके बाद वीडियो में यह दिखा। हमने उसे पकड़ने की कोशिश की मगर वह वहां से भीड़ में लापता हो गया। इसके बाद हमने सिक्योरिटी को सूचना दी।” फिलहाल पुलिस ने वीडियो ले ली है और वे उस शख्स की तलाश कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।