असम के कोकराझार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां दो नाबालिगों के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शवों को पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना के आरोपियों को उसने पकड़ लिया है और पूरी गुत्थी भी सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
इंडिया टुडे के मुताबिक, आरोपियों की उम्र 19 से 27 साल के बीच में है। आरोपी की पहचान मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख, फारुक रहमान, हनीफ शेख, जहनौर इस्लाम, मोहम्मद अताब अली और संकरडे बरमन के रूप में हुई है। कोकराझोर के एसपी प्रतीक कुमार ने बताया, ‘हमने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।’
पीड़िताओं की उम्र 14 और 16 साल थी। 11 जून को पीड़िताओं का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और बताया था कि पीड़िताओं के साथ पहले रेप किया गया था और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रतीक कुमार ने बताया, ‘मुजम्मिल शेख, नजीबुल शेख और फारुक रहमान इसमें मुख्य आरोपी है और उन्होंने अपनी गुनाह भी कुबूल कर लिया है। इसमें चार अन्य आरोपी भी शामिल हैं जिसने पूछताछ चल रही है।’
असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने प्रेसवार्ता में मंगलवार को बताया था कि नाबालिगों की हत्या करने के से पहले उनके साथ रेप किया गया था। स्पेशल डीजीपी एल आर बिश्नोई ने बताया, ‘इसमें तीन आरोपी सीधा शामिल हैं। इन्होंने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। अन्य आरोपियों ने सबूत मिटाने का प्रयास किया था और पुलिस के काम में बाधा डालने के लिए प्लान बनाया था।’
सब्जी बेचने वाली महिले से रेप: दिल्ली में सब्जी बेचने वाली महिला के साथ 30 वर्षीय आरोपी ने रेप किया था। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला पर 25 बार चाकूओं से वार किए थे। इसमें महिला की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।