हर दिन कोई न कोई घटना ऐसी होती है जो दुनिया भर में फैल जाती है। अब एक मामला अर्जेंटीना से सामने आया है, जहां एक महिला जज ने जेल में बंद कातिल को जाकर ‘Kiss’ कर लिया। आप सोचेंगे कि क्या मजाक है लेकिन यह घटना सही है। यह मामला तब सामने आया जब जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई और उसकी वीडियो क्लिप्स वायरल हो गई।
सभी को चौंका देने वाली यह घटना अर्जेंटीना के दक्षिणी राज्य Chubut के एक जेल की बताई जा रही है। इस घटना में पहले महिला जज, आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुजरिम से मिलने जेल पहुंचती है। मुजरिम से बातचीत के दौरान महिला जज उसे Kiss कर लेती है। जज ने जिस अपराधी को किस किया उसका नाम क्रिस्टियन माय बस्टोस है और वह एक पूर्व पुलिसकर्मी है। बस्टोस पर अपने ही साथी पुलिसकर्मी को गोली मारकर मौत के घाट उतार देने का आरोप लगा था, जो कि बाद में सिद्ध भी हो गया था।
इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि, जब अदालत में बस्टोस का केस चल रहा था तो यह महिला जज भी पैनल में शामिल थी; जिसने कातिल को सजा सुनाई थी। महिला जज का नाम मारियल सुआरेज (Mariel Suarez) बताया जा रहा है। जेल की सीसीटीवी फुटेज में साफ़-साफ़ नजर आ रहा है कि मारियल सुआरेज नाम की यह जज कातिल से मिलने उसकी सेल में जाती है। इसके बाद वह कैदी को चूम लेती है। जब यह फुटेज वायरल हुई तो हड़कंप मच गया और फौरन जांच के आदेश दे दिए गए।
हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं सामने आई है कि आखिर यह महिला जज, उस कातिल से मिलने क्यों पहुंची थी? लेकिन अब महिला जज की उस भूमिका पर भी संदेह खड़ा हो गया, जिसमें जज ने आरोपी को उम्रकैद सुनाए जाने के विरोध में वोट डाला था। बता दें कि पैनल में मौजूद सभी जजों ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाने की पैरवी की थी, लेकिन इस महिला जज ने ही उसे कम सजा सुनाने की मांग की थी।
विवादों में घिर चुकी महिला जज को कातिल के सभी गुनाहों के बारे में अच्छी तरह पता था, लेकिन उसने आरोपी को बचाने की नाकाम कोशिश क्यों की थी; इसका पता जांच पूरी हो जाने के बाद ही पता चल सकेगा।