आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 17 साल की युवती ने प्रकाशम जिले में साई रमेश रेड्डी नामक 32 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई। लेकिन बाद में जांच में पता चला कि आरोपी पुरुष नहीं एक महिला थी जिसने आदमियों वाले कपड़े पहन रखे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने टॉय का इस्तेमाल कर कई नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया है। अपनी पत्नी के खिलाफ आरोपों को सुनकर, आरोपी के पति ने छत से कूदकर जान दे दी।

क्या है मामला: इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक, ओंगोल डीएसपी बी रवि चंद्र ने बताया कि महिला को पुरुषों के कपड़े पहनना पसंद था और उसने छोटे बाल भी रखे हुए थे। 2016 में आंध्र प्रदेश के ओंगोल शहर में एक 47 वर्षीय व्यक्ति से शादी करने से पहले उसने दो बार और शादी की थी। फिलहाल पुलिस ने लड़कियों के नंबर उपलब्ध कराने के लिए एक स्थानीय मोबाइल सिम कार्ड विक्रेता वामसी कृष्णा को गिरफ्तार किया है।

क्या बोले डीएसपी: उन्होंने आगे कहा कि आरोपी नाबालिग लड़कियों से परिचित थी और कथित तौर पर उनके साथ अंतरंग संबंध शुरू करने के लिए उन्हें फंसाती। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़कियों को पुरुष आवाज में बुलाती और फंसाने के बाद उन्हें अपने घर पर बुलाकर बहला फुसलाकर यौन खिलौने का उपयोग करके उनका शोषण करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने उसी घर में अपने पति के साथ नाबालिग पीड़िता के साथ रहने की योजना बनाई थी। इसके लिए, उसने पीड़िता के साथ एक 28 वर्षीय पुरुष मित्र को नकली शादी के लिए राजी किया। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग के माता-पिता से सुरक्षा के लिए पुलिस से संपर्क भी किया। लेकिन पुलिस ने 17 साल की लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया क्योंकि वह नाबालिग थी।

Hindi News Today, 10 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें

घरवालों को सुनाई आपबीती: पीड़िता ने अपने पैरेंट्स को अपने इस बारे में बताया, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। तब आरोपी महिला को पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित का अब भी मानना है कि महिला और साईं रमेश रेड्डी दो अलग-अलग लोग हैं।

पति ने की आत्महत्या: आरोपी महिला के घर पर शुक्रवार को एक छापे के दौरान 47 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी के साथ तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां शाम को पति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी एक आदमी के रूप में कपड़े पहनकर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करती है। पुलिस को छापेमारी के दौरान एक बड़े बैग में कुछ सेक्स टॉय भी मिले।