यूपी के अलिगढ़ में एक महिला ने ब्लैकमलिंग से तंग आकर अपने बॉयफ्रेंड पर एसिड अटैक कर दिया। इस हादसे में वो खुद भी घायल हो गई। महिला की पहचान वर्षा के तौर पर हुई है और वो शादीशुदा होने के बावजूद बीते 12 साल से विवेक नाम के शख्स के साथ रिश्ते में थी।
यह घटना उस वक्त हुई जब विवेक ने उसे एक स्थानीय रेस्तरां में मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान वर्षा ने अचानक बैग से तेजाब की बोतल निकाली और उसे विवेक पर उढ़ेल दिया। हादसे में वो गंभीर रूप से झुलस गया, लेकिन जीवित रहा। जबकि हमले में वर्षा और रेस्तरां के कर्मचारी भी झुलस गए।
इंडिया टुडे के अनुसार हमले के बाद विवेद मौके पर से भाग गया। हालांकि, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वर्षा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर चली गई। विवेक की अभी तलाश की जा रही है।
रेस्तरां मालिक दीपक गर्ग ने बताया घटना रविवार सुबर 11.30 बजे की है। उनसे बताया, ” महिला पहले आई थी. उसके कुछ देर बाद विवेक आया था। मैं अपने दोस्तों के साथ नास्ता कर रहा था, जब वेटर ने आकर बताया कि ऐसी घटना हो गई है। सारा कुछ अस्त-व्यस्त था। जब मैंने महिला से पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि उसने एसिड अटैक इसलिए किया क्योंकि विवेक उसे बीते 12 साल से ब्लैकमेल कर रहा था।”
एएसपी वरुण कुमार मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की कि वर्षा शादीशुदा है। हमले के पीछे का असली मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कुछ तेजाब उसपर भी गिर गया है। उसका इलाज कराया जा रहा है। ऑफिशियल शिकायत अब तक नहीं मिली है। लेकिन उचित कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी ने आगे कहा कि वर्षा और विवेक के बीच संबंध आपसी थे, जिससे पता चलता है कि व्यक्तिगत मतभेदों ने ऐसी घटना को इस्केलेट किया होगा। उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर मामला है, और हमें समय से पहले निष्कर्ष निकालने से बचना चाहिए। हम दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए लाएंगे, और अधिक जानकारी इकट्ठा होने पर मीडिया के साथ अपडेट साझा किया जाएगा।”