इसरो (ISRO) भले ही चंद्रमा और मंगल पर पहुंच गया हो, लेकिन यह कभी नहीं सोचा होगा कि कोई शख्स उसका नाम प्रयोग कर धोखे से किसी पीएचडी (PH.d) कर रही लड़की से शादी कर सकता है। दिल्ली के एक शख्स ने ठीक ऐसा ही कुछ किया है। दरअसल दिल्ली के द्वारका का रहने वाला जितेद्र नाम के एक शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है।

खुद को वैज्ञानिक बता कर धोखे से की शादी:  बता दें कि उसने पहली बार एक इसरो वैज्ञानिक के रूप में महिला और उसके परिवार के सामने पेश हुआ, उसने नकली आईडी दिखाया, जितेद्र ने लड़की के घर वालो से कहा कि उसने डीआरडीओ (DRDO) के साथ भी काम किया है और नासा में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहा हैं, जहां वह एक अंतरिक्ष यात्री बनेंगा। उसका यह ट्रिक काम कर गया और उसने एक पीएचडी कर रही छात्रा से शादी कर ली। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दिल्ली पुलिस में जितेद्र की पत्नी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है ।

National Hindi News, 6 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

लड़की के घर वालों को दिखाए फर्जी दस्तावेज: इसी साल के मई में  इन दोनों ने शादी की थी। जितेंद्र ने लड़की के परिवार को अपने इसरो के फर्जी आईडी कार्ड और दस्तावेज दिखाए थे, ताकि उन्हें यकीन हो जाए कि वह वास्तव में एक वैज्ञानिक है।

पत्नी से बोला अतंरिक्ष यात्री बनने जा रहा:  शादी के बाद जितेद्र ने अपनी पत्नी को बताया कि वह डीआरडीओ (DRDO) के साथ काम करता था और अब वह एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में अपने अंतरिक्ष अभियान की तैयारी के लिए अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा जा रहा हैं। इस घटना के बाद से महिला को जितेद्र पर शक हो गया। जिस दिन जितेंद्र अमेरिका के लिए रवाना हुआ। उसी दिन उसकी पत्नी ने जब जितेंद्र का लोकेशन चेक किया तो पाया कि वह गुरुग्राम में है। महिला गुरुग्राम में उसे सामने से मिली तो उसके होश गायब हो गए। और वह अपने परिवार के साथ भाग गया।

पीड़ित लड़की ने दर्ज की शिकायत: बता दे कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी से पहले, जितेंद्र दावा करता था कि वह डीआरडीओ (DRDO) में काम करता है और बाद में इसरो में शामिल होने की बात करने लगा। जितेंद्र और उसके परिवार के खिलाफ द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।