9वीं क्लास की छात्रा से 10 लोगों ने दुष्कर्म किया। इस गंदे काम में 4 नाबालिग लड़के भी शामिल थे। लड़की के साथ गंदी हरकत का खुलासा उस वक्त हुआ जब वो प्रेग्नेंट हो गई। मामला कोयम्बटूर का है। ‘Times Of India’ की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के माता-पिता पेशे से मजदूर हैं। बताया जा रहा है कि साल 2016 में 15 साल की इस लड़की की एक लड़के से दोस्ती हुई।
इस लड़के ने कई बार लड़की का यौन शोषण किया। इसके बाद 3 अन्य लड़कों ने भी इस लड़की से दोस्ती की और फिर उन्होंने भी उसका यौन शोषण किया। बाद में लड़की के पड़ोस में रहने वाले 6 अन्य लोग भी उसे यौन प्रताड़ना देने लगे। लेकिन लड़की ने यह बात अपने घर वालों को नहीं बताई।
शुक्रवार (10, अप्रैल, 2020) को लड़की के माता-पिता को लड़की के गर्भवती होने का पता चला। जिसके बाद वो उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। लड़की के परिजन उसका गर्भपात कराना चाहते थे। लेकिन अस्पताल ने गर्भपात करने से इनकार कर दिया। निजी अस्पताल ने परिवार के सदस्यों को सलाह दी को अपनी बच्ची को सरकारी अस्पताल में ले जाएं।
इसके बाद यह लड़की अचानक शनिवार की शाम लापता हो गई। सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने इसी दिन रात को लड़की को बरामद कर लिया।
लड़की ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि 10 लोगों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। जिसमें 4 नाबालिग छात्र भी शामिल हैं। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो Protection of Children from Sexual Offences Act के तहत केस दर्ज कर लिया।
सोमवार (13 अप्रैल, 2020) को पुलिस ने इस मामले में शामिल 7 लोगों को पकड़ लिया। 4 नाबालिग लड़कों पर पुलिस जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है जबकि अन्य 3 युवकों पर भी कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि यहां की महिला पुलिस की टीम ने ही सभी आरोपियों को पकड़ा है।