छत्तीसगढ़ में 21 साल के युवक पर आरोप है कि वह देर रात एक दंपत्ति के घर में घुस गया और शख्स की हत्या कर दी। इसके बाद उसने महिला को धमकी दी और उसके पति की लाश के सामने ही उसका दुष्कर्म किया। दरअसल, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस ने एक युवक को दूसरे व्यक्ति की हत्या करने और उसकी पत्नी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने मृतक के शव के पास ही महिला का दुष्कर्म किया था।
घटना सोमवार रात की है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोग दहशत में आ गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डंडे से पीटकर महिला के पति की हत्या
रिपोर्ट के अनुसार, जब दंपत्ति सो रहे थे तभी आरोपी उनके घर में घुस गया। आरोपी का नाम कार्तिक है। उसने महिला के 42 साल के पति सुखलाल की डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई के कारण मौके पर ही सुखलाल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के पति का खून से लथपथ शव वहीं जमीन पर पड़ा था।
पति को दोनों के अफेयर का था शक
पुलिस के अनुसार, जब कार्तिक देर रात दंपति के घर में दाखिल हुआ तो दंपत्ति के बीच बहस छिड़ गई। रिपोर्ट के अनुसार, सुखलाल को अपनी पत्नी पर कार्तिक के साथ संबंध होने का शक था। इसके बाद लड़ाई ने भयानक मोड़ ले लिया और कार्तिक ने सुखलाल को पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं आरोपी ने पुलिस हिरासत में अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।