देश को 2,000 करोड़ रुपए का चूना लगाकर वो विदेश भागने की फिराक में था। उसने सोचा था कि वो अपने मकसद में जरुर कामयाब हो जाएगा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगेगी। लेकिन इस बार यह कारोबारी कानून की आंखों में धूल नहीं झोंक सका।

बीते सोमवार (12 अगस्त, 2019) की रात मुंबई पुलिस ने रियल स्टेट कारोबारी के भाई मकरंद को पकड़ लिया। मकरंद पुणे आधारित रियल स्टेल डेवलेपर दीपक एस कुलकर्णी का भाई है। मकरंद और कुलकर्णी 2000 करोड़ रुपए के फ्रॉड में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मकरंद डीएस कुलकर्णी डेवलपर्स का निर्देशक है। इनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी इस कंपनी के निर्देशक है।

डीएस कुलकर्णी डेवलपर्स पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों के साथ 2,000 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया है। Economic Offences Wing यानी (EOW) ने पहले ही मकरंद के नाम से लुक-आउट नोटिस जारी कर रखा था। पुणे की एक अदालत ने जब से उसकी जमानत याचिका को खारिज किया था तब ही से वो पुलिस से बचता फिर रहा था।

पुलिस ने जिस वक्त मकरंद को गिरफ्तार किया उस वक्त वो अमेरिका भागने की फिराक में था। मुंबई पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किये जाने के बाद पुणे पुलिस उसे लेने मुंबई पहुंची। बता दें कि 2,000 करोड़ रुपए के इस फ्रॉड में अब तक पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मकरंद का भाई दीपक एस कुलकर्णी अभी पुलिस की हिरासत में है। मकरंद के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस इस केस के उन आरोपियों की तलाश में हैं जो फरार हैं।

[bc_video video_id=”5802408649001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कारोबारियों द्वारा सरकार को चूना लगाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे कारोबारियों ने भी सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। यह तीनों हजारों करोड़ रुपए डकार कर देश से फरार हो चुके हैं। (और…CRIME NEWS)