उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन से अफ्रीकी मूल के 10 नागरिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इन्हें गैरकानूनी तरीके से शहर में रहने के आरोप में पकड़ा गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी और फरार विदेशी नागरिकों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत हुई थी गिरफ्तारीः एसएसपी के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि बुधवार (10 जुलाई) को ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाकर जनपद गौतम बुद्धनगर में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 60 नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत 320 नागरिकों की जांच की गई थी, जिनमें 260 लोगों के पासपोर्ट वीजा आदि वैध पाए गए थे।
National Hindi News, 12 July 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
खिड़की तोड़कर भागे 10 अफ्रीकी: जांच के दौरान पुलिस को 60 लोगों के वीजा पासपोर्ट वैध नहीं मिले। वहीं, इनमें से कुछ लोग अपने दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा पाए। पुलिस के मुताबिक, कुछ नागरिकों के पास शराब व गांजा भी मिला, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। वहीं, कुछ अफ्रीकी नागरिकों को उचित माध्यम से प्रत्यर्पण के लिए पुलिस लाइन में रखा गया था। देश में अवैध तरीके से रहने के आरोप में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बुधवार (10 जुलाई) को अफ्रीकी मूल के 60 नागरिकों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि इनमें से 10 अफ्रीकी नागरिक थाने की खिड़की तोड़कर भाग गए।
Bihar News Today 12 July 2019: बिहार की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं कई टीमें: मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि भागे विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। वहीं, उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
पुलिस को मिला गांजा और बियर: बता दें कि अफ्रीकी मूल के नागरिकों के भागने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बुधवार (10 जुलाई) को नोएडा पुलिस ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया, जांबिया, आइवरी कोस्ट, अंगोला आदि देशों के 320 नागरिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इनमें 60 लोग अवैध रूप से भारत में रहते हुए पाए गए थे। पुलिस ने 32 पुरुष व 28 महिलाओं को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। बता दें कि इनके पास से बियर की 222 बोतलें, साढ़े तीन किलो गांजा, 6 लैपटॉप व 114 सिम कार्ड भी बरामद हुए थे।
