दुनिया में अमीरों का हाल 2025 में बदल रहा है। अब भी न्यूयॉर्क (New York City) और बे (San Francisco Bay) एरिया सबसे बड़े पैसे वाले शहर हैं, लेकिन सिंगापुर (Singapore) और सिडनी (Sydney) जैसे नए शहर भी जल्दी-जल्दी मशहूर हो रहे हैं। हाल ही में हेनले एंड पार्टनर्स ने न्यू वर्ल्ड वेल्थ के साथ मिलकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई है, आइए जानते हैं…

न्यूयॉर्क शहर (New York City)

न्यूयॉर्क शहर करीब 384,500 करोड़पतियों और 818- सेंटी-मिलेनियर (जिनकी वेल्थ 100 मिलियन डॉलर से अधिक) है और 66 अरबपतियों के साथ दुनिया का सबसे अमीर शहर बना हुआ है। यह शहर सबसे पावरफुल फाइनेंस इंडस्ट्री, हाई लेवल रियल स्टेट मार्केट, हाई-कॉस्ट लिविंग और सुरक्षा संबंधी चिंताओं जैसी समस्याओं के बावजूद, पैसे वाले लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।

बे एरिया (The Bay Area)

बे एरिया, जिसमें सिलिकॉन वैली और सैन फ्रांसिस्को शामिल हैं, पिछले 10 वर्षों में वेल्थ में ग्रोथ के साथ अब लगभग 305,700 करोड़पतियों का घर है।
यह क्षेत्र टेक और इनोवेशन कल्चर में बड़ा योगदान कर रहा है।

कम लागत, ज्यादा मुनाफा! बिना डिग्री के शुरू करें कम निवेश वाले ये 3 बिजनेस, तगड़ी होगी कमाई

टोक्यो (Tokyo)

टोक्यो 298,300 करोड़पतियों के साथ एशिया का सबसे अमीर शहर है। यह शहर टेक ग्रोथ और मजबूत कॉर्पोरेट उपस्थिति और इकोनॉमी स्टेबिलिटी के वजह से इसकी वेल्थ में लगातार ग्रोथ हो रही है।

सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर 244,800 करोड़पतियों और 30 अरबपतियों के साथ पैसे वालेलोगों के लिए एक फेमस डेस्टिनेशन बना हुआ है।

लॉस एंजिल्स (Los Angeles)

लॉस एंजिल्स 43 अरबपतियों, 516 करोड़पतियों और 212,100 सेंटी-मिलिनियर्स वाला एक ऐसा शहर है जो कारोबार और मनोरंजन का कॉम्बिनेशन है। हॉलीवुड के आकर्षण के अलावा, यह शहर रियल एस्टेट, टेक और कई अन्य इंडस्ट्री का एक प्रमुख केंद्र है।

लंदन (London)

लंदन के रिच लोगों की आबादी में पिछले 10 वर्षों में 15% की कमी आई है और अब 227,000 करोड़पति रहते हैं। यह पैसे वाले लोगों की आबादी में कमी टैक्स और रेजिडेंस कानूनों में संशोधन सहित कई कारकों से प्रभावित हुई है।

SIP का जादू! 5,000 रुपये महीने निवेश पर इतने साल में बन जाएगा 3.5 करोड़ का फंड, यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

पेरिस (Paris)

पेरिस 165,000 करोड़पतियों के साथ यूरोप का सबसे अमीर शहर बना हुआ है। यह शहर फैशन, कल्चर और कारोबार के वजह से करोड़पतियों को आकर्षित करता है।

हांगकांग (Hong Kong)

मामूली गिरावट के बावजूद अभी भी हांगकांग 154,900 करोड़पतियों के साथ एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल सेंटर बना हुआ है।

सिडनी (Sydney)

152,900 हाई नेट वर्थ वाले निवासियों के साथ सिडनी रैंकिंग में ऊपर आया है। यह शहर अपनी इकोनॉमिक ग्रोथ और हाई स्टेंडर्ड लिविंग के कारण अमीर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

शिकागो (Chicago)

127,100 करोड़पतियों के साथ, शिकागो टॉप 10 में शामिल है। विविध अरबपतियों की वजह से यह अमेरिका में वेल्थ का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है।