अक्टूबर महीने से त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और इस दौरान लोग काफी सफर भी करते हैं। वहीं त्योहारी सीजन में तेल की कीमतों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि उत्तरी अमेरिका में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 40 से 50 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से उठाए गए कदमों की वजह से भारत में यह कीमतें 5 फीसदी तक कम हो गई है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कच्ची तेल की बढ़ती कीमती न केवल सुधार को खतरे में डाल नहीं है, बल्कि गंभीर समस्याओं को भी पैदा कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत लगभग 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं और पेट्रोल और डीजल दोनों के लिए रिकवरी हो रही है। हालांकि मैं पेट्रोलियम कंपनियों से अनुरोध करता हूं कि वह कीमत ना बढ़ाएं।

हरदीप पुरी ने कहा, “पीएम मोदी की तरफ से उठाए गए निर्णायक कदमों के कारण ही उत्तरी अमेरिका की तुलना में भारत में तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई। उत्तरी अमेरिका में कीमतों में 40 से 50 फ़ीसदी की वृद्धि हुई लेकिन भारत में कीमतें में 5 फ़ीसदी की कमी आई।”

कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम लगाने की अपील करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर आप किसी भी इंटरनेशनल समाचार पत्र को पढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से केवल सुधार को ही खतरे में नहीं पाया जा रहा है, बल्कि गंभीर समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम लगेगी और हम यह सब मिलकर काम करने में सक्षम होंगे। हरदीप सिंह पुरी ने यह भी कहा कि गैर भाजपा शासित राज्य बंगाल में भाजपा शासित राज्यों की तुलना में पेट्रोल की कीमत करीब ₹12 ज्यादा है।

वहीं हरदीप सिंह पुरी ने पराली के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम पराली से एथेनॉल तो बना रहे हैं। लेकिन पहले आम आदमी पार्टी पड़ोसी राज्य सरकारों को प्रदूषण के लिए दोष देती थी, लेकिन अब पंजाब में उनकी सरकार है और यहां पर क्या हो रहा है?