नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सअप जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नेपाल भड़की आग दो दिनों में ही अराजकता में बदल गई है। इस प्रोटेस्ट के बाद सरकार ने अपना फैसला तो वापस ले लिया, लेकिन अभी भी युवाओं के बीच आक्रोश है। इस आक्रोश के चलते दुनिया भर में नेपाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसी बीच नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति और उनके कारोबार के बारे में भी काफी सर्च किया जा रहा है। बता दें कि फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर आंकड़ों के मुताबिक, नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम बिनोद चौधरी है, आइए जानते हैं उनके बारे में…

मारवाड़ी परिवार में हुआ जन्म

बिनोद का जन्म काठमांडू में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ हैं। उनके दादा एक भारतीय प्रवासी थे, जिन्होंने नेपाल में पारिवारिक छोटा कपड़ा कारोबार शुरू किया था। बिनोद के पिता ने पारिवारिक कारोबार को निर्माण और अन्य उद्योगों में विस्तारित किया। बिनोद के बचपन और पालन-पोषण ने एक उद्यमी के रूप में उनके भविष्य के करियर के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान किया।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना

बिनोद का सपना था चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का था। उनके लिए उन्होंने भारत में पढ़ाई शुरू की, लेकिन 18 साल की उम्र में पिता की बीमारी ने उन्हें वापस बुला लिया। पढ़ाई छूटी, और बिनोद ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।

1984 में की ‘वाई वाई’ नूडल्स काफी शुरूआत

उनके FMCG बिजनेस के तहत आने वाले ‘वाई वाई’ नूडल्स काफी लोकप्रिय हैं और भारत में भी इनकी डिमांड है। उन्होंने साल 1984 में इस ब्रांड की शुरुआत की थी।

नेपाल का ‘मुकेश अंबानी’

बिनोद नेपाल के बिजनेस टायकून है। वे चौधरी ग्रुप (सीजी कॉर्प ग्लोबल) के चेयरमैन हैं। वे एक मात्र व्यक्ति है, जो फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर (Billionaire) की लिस्ट में है। उनकी करीब 12 अलग-अलग सेक्टर में 136 कंपनियां हैं। वे देश के अमीर कारोबारी है। हम उन्हें नेपाल का ‘मुकेश अंबानी’ भी कह दे तो गलत नहीं होगा। वे कारोबारी होने के साथ-साथ व पॉलिटिक्स में भी सक्रिय हैं।

कौन हैं सुदन गुरुंग, जिन्होंने नेपाल में खड़ा कर दिया Gen-Z का विशाल विरोध प्रदर्शन

नबील बैंक के है मालिक

बिनोद चौधरी, नेपाल के नबील बैंक के मालिक हैं। इसके अलावा, चौधरी की सीजी हॉस्पिटैलिटी फर्म 12 देशों में 195 होटल, रिसॉर्ट और वेलनेस सेंटर को मैनेज करती है और कंपनी की ताज, ताज सफारी और विवांता जैसे ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप है।

बिनोद चौधरी की कितनी है नेटवर्थ?

फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर आंकड़ों के मुताबिक, बिनोद चौधरी नेपाल का सबसे अमीर व्यक्ति है। बिनोद चौधरी की रियल टाइम नेटवर्थ 2 बिलियन डॉलर (17000 करोड़ रुपये) है। उनकी फर्म नेपाल में बैंकिंग से लेकर होटल तक कई बिजनेस करती है।

नेपाल में तख्तापलट! कैसा है अर्थव्यवस्था का हाल? पड़ोसी देश की हालत जानकर चौंक जाएंगे आप | Explainer

जेआरडी टाटा से ली प्रेरणा

अपने परिवार की कारोबारी परंपरा से प्रभावित होकर, उन्होंने जेआरडी टाटा के बिजनेस से प्रेरणा ली है। इन्हीं प्रभावों ने उनके सोचने का तरीका और बिजनेस करने का नजरिया तय किया।

ताज में हिस्सेदारी

सीजी ग्रुप के पास होटल का बड़ा कारोबार भी है। इसके पास लगभग 143 होटल है। इसमें से कुछ उनके है तो कुछ वे मैनेज करते हैं। इन होटलों में भारत की मशहूर ताज होटल श्रृंखला के साथ भी उनके कई लक्जरी होटल शामिल हैं।